फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजेंद्र खुदकुशी मामले में अहम खुलासे से नया मोड़

Sun, 12 Jul 2015 06:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की जंतर-मंतर पर रैली के दौरान किसान गजेंद्र सिंह के खुदकुशी के मामले में करीब तीन महीने बाद नया खुलासा सामने आया है।
विज्ञापन


घटना के समय किसान गजेंद्र ने शराब पी रखी थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने शनिवार को बताया कि गजेंद्र की विसरा रिपोर्ट आ गई है।

रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि गजेंद्र ने शराब पी रखी थी। इसमें जो भी जांच है उसे पूरा किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने मीडिया को ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विसरा में मिला एल्कोहल

दिल्ली सरकार गजेंद्र को शहीद घोषित करने के प्रयास में लगी हुई है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को फटकार भी लगाई थी।

गौरतलब है कि गजेंद्र सिंह खुदकुशी मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है। मामले की जांच नई दिल्ली जिले से लेकर अपराध शाखा को दे दी गई थी।

अपराध शाखाको गजेंद्र सिंह की विसरा रिपोर्ट हाल ही में मिली। उसके विसरा में अल्कोहल मिला है। अब ये माना जा रहा है कि शराब के नशे में वह पेड़ पर चढ़ा और नशे में पेड़ से फिसल गया होगा।
विज्ञापन

कब और कहां पी गजेंद्र ने शराब?

पुलिस ने अब इस बात की जांच शुरू कर दी है कि  गजेंद्र ने शराब कहां पी थी। वह शराब पीकर किसान रैली में जंतर-मंतर आया था।

ये भी माना जा रहा है कि बारिश के चलते उसकी फसल खराब हो गई और वह इस गम में शराब पीकर जंतर-मंतर पर आया हो।
जंतर-मंतर की सीसीटीवी फुटेज से भी ये साफ हो चुका है कि पेड़ के नीचे कुछ लोग उसे खुदकुशी के लिए उकसा रहे थे।

दिल्ली पुलिस इस मामले में अब गजेंद्र सिंह की हैंड राइटिंग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गजेंद्र के कब्जे से एक नोट मिला है। पुलिस ने गजेंद्र की हैंड राइटिंग और मौके से मिले लेटर की राइटिंग को जांच के लिए भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें