फर्जी कागजातों से दिल्ली के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिला कराने वाले गिरोह की सरगना पुनीता के बारे में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
पुनीता मात्र एक हजार रुपये में छात्रों का गरीबी का आय प्रमाण पत्र बनवाती थी। इन आय प्रमाणपत्र से वह स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिला करवाती थी और छात्रों के अभिभावकों से दो से आठ लाख रुपये वसूलती थी।
पुनीता ने पूछताछ में बताया है कि वह फर्जी कागजात धर्म सिंह से भी बनवाती थी। दिल्ली पुलिस धर्मवीर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराध शाखा के एसीपी केपीएस मल्होत्रा की देखरेख में एसआई रितेश की टीम ने शनिवार को पुनीता को लेकर दिल्ली के सात स्कूलों में छापेमारी की।
ये स्कूल है डीपीएस रोहिणी, रोहिणी स्थित बाल भारती, जीडी गोयनका, वेंकटेश्वरा स्कूल, विकास भारती और मॉडल टॉउन स्थित जीडी गोयनका है।