फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जानवर निकला जावेद, मदरसे में 11 साल के बच्चे से किया कुकर्म, ईद पर आया घर तो मां को सुनाई दर्दभरी कहानी

Fri, 14 Oct 2022 06:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिकायत में बताया कि 15 अगस्त के आस-पास इमाम ने बच्चे को किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया और कुकर्म किया। वह समय कमरे में कोई नहीं था। इसके बाद भी उसने कई बार वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करावल नगर इलाके में स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे ने इमाम पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पिछले दिनों छात्र यहां से भागकर गुरुग्राम स्थित घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुकर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद (24) के रूप में हुई है। पीड़ित बच्चा अपने परिजनों के साथ गुरुग्राम में रहता है। वह पिछले चार साल से करावल नगर के शिव विहार स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा है। ईद की छुट्टी में वह अपने घर गया था। सात अक्टूबर को उसकी मां उसे लेकर मदरसे पहुंची। बच्चा मदरसे जाने को तैयार नहीं हो रहा था। वह वहां पढ़ने से मना कर रहा था। पूछे जाने पर उसने कुछ नहीं बताया। 

किसी तरह से समझा बुझाकर मां बच्चे को मदरसे में छोड़कर चली गई। 11 अक्टूबर को बच्चा मदरसे से भागकर अपने घर पहुंचा। वह काफी डरा हुआ था। पूछे जाने पर बच्चे ने इमाम पर कुकर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। मां बच्चे को लेकर उसी दिन करावल नगर थाने पहुंची और इमाम के खिलाफ थाने में शिकायत की। बच्चे की काउंसलिंग करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि 15 अगस्त के आस-पास इमाम ने बच्चे को किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया और कुकर्म किया। वह समय कमरे में कोई नहीं था। इसके बाद भी उसने कई बार वारदात को अंजाम दिया। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी 21 मार्च से मदरसे में पढ़ा रहा है। वह मदरसे के एक कमरा में पत्नी व एक छोटी बेटी के साथ रहता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें