अगर आपके मोबाइल पर किसी अंजान नंबर से आईएसडी कॉल आ रही है तो उसे उठाने की कोशिश न करें। यही नहीं विदेशों से आने वाली मिस्ड कॉल पर कॉल बैक भी न करें।
हो सकता है कि विदेश से की गई यह कॉल किसी तरह के फर्जीवाड़े के लिए हो या फिर आतंकी संगठन आईएस की। सूत्रों के मुताबिक बिहार के भभुआ जिले में जनवरी के अंतिम सप्ताह में एक युवक मुकेश कुमार के पास इस्लामाबाद से आई कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
कॉल में युवक को आईएस से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया था। आला अधिकारियों का कहना है कि अगर आपका कोई सगा संबंधी पाकिस्तान में नहीं हो और आपके मोबाइल पर +92 कोड से कोई कॉल आ रही हो तो सावधान हो जाएं।
सिम क्लोन कर आतंकी कर सकते हैं उपयोग
यह कॉल किसी आतंकी संगठन की भी हो सकती है और उससे आपको जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाए। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि इस कॉल को करने का मकसद आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान पहुंचाना हो।
आईटी विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशों से आने वाली मिस्ड कॉल का कोई जवाब नहीं देना चाहिए। जैसे ही आप उस नंबर पर कॉल बैक करेंगे। अपराधी आपका सिम कार्ड क्लोन कर लेंगे।
इसके बाद उसका उपयोग किसी भी तरह की आतंकी वारदात में किया जा सकता है। किसी तरह की आतंकी घटना में आपके सिम से बातचीत भी की जा सकती है।
लॉटरी के नाम पर दे सकते हैं धोखा
जानकारों की मानें तो ऐसे नंबरों से आने वाली कॉल में लॉटरी निकलने की सूचना भी दी जाती है। इसके बाद लॉटरी विजेता बताकर नाम, पता, बैंक डिटेल पूछी जाती है।
डिटेल निकलने के बाद पूरा पैसा अकाउंट से निकाल लिया जाता है। इसके अलावा उस नाम और पते का गलत उपयोग भी किया जा सकता है।
50 से 200 रुपये प्रति मिनट का होता है रेट
सर्विस प्रोवाइडर का कहना है कि अगर आपके पास किसी तरह की आईएसडी कॉल आती है और आप उस पर कॉल बैक करते हैं तो आपके मोबाइल से 50 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति मिनट तक का पैसा कट सकता है, जो बड़ा नुकसान साबित होगा।
यही नहीं आपका ज्यादा से ज्यादा पैसा खर्च हो इसके लिए आपको किसी तरह का लालच दिया जाएगा, ताकि आप ज्यादा देर तक बात करें।
इन नंबर कोड से आई कॉल/मिस्ड कॉल से सावधान
+92- पाकिस्तान
+235- चाड
+44- यूनाइटेड किंगडम
+370- लिथुआनिया
+375- बेलारूस
+232- सिएरा लियोन
+234- नाइजीरिया
+372- एस्टोनिय