फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम रहमान: जबरन पिलाता था शबीला को शराब, बीमार पत्नी ने तोड़ दिया दम, महिला के भाई शाकिर ने किए कई खुलासे

Thu, 03 Nov 2022 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 अक्तूबर को बीमारी की हालत में शबीला अपने मायके आई थी। उसने अपनी भाभी आसमा को बताया कि उसका पति जबरन बीमारी की हालत में उसे शराब पिलाता है। शराब न पीने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली गोकुलपुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां भागीरथी विहार में एक व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी को जबरन शराब पिलाता था। इस वजह से पत्नी की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त शबीला (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोकल पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस के दिए बयान में शाकिर ने बताया कि वह परिवार के साथ गली नंबर-7, श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास में रहता है। उसने बताया कि परिवार ने 29 नवंबर 2018 को बहन शबीला की शादी भागीरथी विहार निवासी अताउल रहमान से की थी। 

शादी के बाद से ही उसने बहन को परेशान करना शुरू कर दिया था। वह कार की डिमांड करते हुए उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। करीब तीन माह पूर्व शबीला बीमार हुई तो उसके पित्त की थैली में पथरी का पता चला। जीटीबी अस्पताल में ऑपरेशन करवा दिया गया, लेकिन उसके पेट में संक्रमण हो गया। 

27 अक्तूबर को बीमारी की हालत में शबीला अपने मायके आई थी। उसने अपनी भाभी आसमा को बताया कि उसका पति जबरन बीमारी की हालत में उसे शराब पिलाता है। शराब न पीने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। इसके बाद वह वापस घर लौट गई। 
विज्ञापन

इस बीच 31 अक्तूबर को अताउल-रहमान ने कॉल कर शबीना की तबीयत ज्यादा खराब होने और उसकी सांस रुकने की जानकारी दी। परिवार भागा-भागा ससुराल पहुंचा तो वहां उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने शाकिर के बयान पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें