फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली हनीमून की सेल्फी, होगा तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों सेल्फी का क्रेज है मगर हनीमून पर गए कपल के रिश्ते में इसी सेल्फी ने दरार डाल दी है। नौबत तलाक तक पहुंच गई।
विज्ञापन


दरअसल, पति ने बेडरूम में ली गई पर्सनल फोटोग्राफ (सेल्फी) फेसबुक पर डाल दी, जिसे देखकर पत्नी आग बबूला हो गई। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत कर दी।

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपति की हाल ही में शादी हुई थी। दोनों दिल्ली की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। तीन माह पूर्व दोनों हनीमून पर गए थे।
विज्ञापन


लौटने पर पत्नी ने देखा कि पति ने अपने फेसबुक एकाउंट पर हनीमून के पर्सनल फोटोग्राफ डाले हैं। पत्नी ने जब नाराजगी जताई तो पति से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर पत्नी नाराज होकर मायके चली आई और महिला थाने में शिकायत कर दी।
विज्ञापन

पत्नी को मिले पति और ‘वो’ के आपत्तिजनक फोटोग्राफ

एसएचओ शीला चौधरी ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में दोनों में समझौते के लिए काउंसलिंग चल रही है। विवाद की तह में जाने पर पता चला कि पति ने हनीमून के पर्सनल फोटोग्राफ सोशल साइट पर डाल दिए थे।

पति केसाथ दूसरी महिला के आपत्तिजनक फोटोग्राफ ने दांपत्य जीवन में कलह पड़ गई। पत्नी का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं, वे दोनों लिव इन में रहते हैं।

उसे भनक लगी तो छानबीन कराई, जिसमें दोनों के आपत्तिजनक फोटोग्राफ भी मिले। साहिबाबाद की रहने वाली महिला ने ये फोटोग्राफ शिकायती पत्र के साथ संलग्न किए हैं। महिला थाना एसएचओ ने बताया कि पति के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें