फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing: किन्नर पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर पर चलाईं गोलियां, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि 31 साल की किन्नर के पति ने ही गोली चलाई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी जिला के निहाल विहार इलाके में बुधवार तड़के किन्नर पत्नी से विवाद होने के बाद एक युवक ने घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि 31 साल की किन्नर के पति ने ही गोली चलाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वैश करन चौधरी की तलाश शुरू की। बुधवार दिन में आरोपी को दबोचा गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया किया कि किन्नर पत्नी नाराज होकर रानी गार्डन से यहां आ गई थी।

वैश ने उसे वापस चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इस वजह से उसने गोली चला दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी वैश करन के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। किन्नर पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के 5.30 बजे निहाल विहार के आरजेडजी-ब्लॉक में एक मकान के बाहर गोली चलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। वहां पर पुलिस को मकान मालकिन मिलीं। उन्होंने बताया कि उनके घर में किराए पर आठ किन्नर रखते हैं। गीता कालोनी निवासी 31 वर्षीय एक किन्नर पिछले कुछ दिनों से उनके घर पर बाकी किन्नरों के साथ रह रही थी।

उसके पति वैश करन ने ही आकर गोलियां चलाई हैं। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया। बाद में साक्ष्य जुटाए गए। सीसीटीवी से तस्दीक करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। बाद में आरोपी वैश करन चौधरी को खुरेजी खास, पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें