फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आपबीती: पति ने छत पर बुलाया... बातचीत के समय ऐसा भड़का कि कर दिया लहूलुहान; ले जाना पड़ा अस्पताल

Thu, 03 Apr 2025 05:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति वहां से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी घायल शबनम को लेकर जगप्रवेश अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला पर उसके पति ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों के बीच काफी दिन से पारिवारिक विवाद चल रहा था और पति ने महिला को बातचीत के लिए बुलाया था। जहां कहासुनी होने पर आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता की पहचान शबनम के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में रहती थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति नजबुल हसन से काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है। जिसकी वजह से वह सितारा मस्जिद मुस्तफाबाद चौकी लोनी यूपी में रह रही थी। 1 अप्रैल को उसके पति ने बातचीत करने के लिए उसे अपने भाई के मोहनपुरी स्थित प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्यालय में बुलाया था। वह बातचीत करने के लिए आई थी। 

महिला का आरोप है कि बातचीत के बहाने उसका पति उसे छत पर ले गया। बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। अचानक उसके पति ने उसका गला दबा दिया और जेब से धारदार हथियार निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गाल, माथे और कान पर वार किए जाने से वह लहूलुहान हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति वहां से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी घायल शबनम को लेकर जगप्रवेश अस्पताल पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- Delhi: नई दिल्ली मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए ये खास सुविधा शुरू; देने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात के बाद से भागे आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

यह भी पढ़ें- Delhi NCR Weather: अब सताएगी झुलसाने वाली गर्मी... तेज धूप निकलने से 41 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें