फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार में ही पकड़ा गया रशीदुल: झपटमारी के आरोप में ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, कब्रिस्तान में बनाया था पहला शिकार

Thu, 03 Apr 2025 05:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान रशीदुल ने अपराध करना कबूल किया और बताया कि वह नशे और शराब की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करता था। 
विज्ञापन
दिल्ली में झपटमारी के आरोप में एक ट्रांसजेंडर युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने जहांगीर पुरी इलाके में झपटमारी की घटना के सिलसिले में 20 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रशीदुल ने पहली आपराधिक वारदात की है। वह नशे और शराब की लत को पूरा करने के लिए आसानी से पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया उतरा था। रशीदुल के पास से शिकायतकर्ता वरुण ओलिवर का आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया गया है।

विज्ञापन

कब्रिस्तान के पास की थी झपटमारी
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 29 मार्च की शाम को आजादपुर निवासी ओलिवर घर लौटते समय शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास एक ईसाई कब्रिस्तान के पास रुका। इस दौरान आरोपी ने उसकी पिछली जेब से 13,500 रुपये नकद से भरा उसका चमड़े का पर्स छीन लिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन

शराब की तल पूरी करने के लिए की झपटमारी
जांच के दौरान पुलिस को कब्रिस्तान के पास ट्रांसजेंडरों का एक समूह मिला। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उनमें से रशीदुल को झपटमार के रूप में पहचाना। पूछताछ के दौरान रशीदुल ने अपराध करना कबूल किया और बताया कि वह नशे और शराब की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करता था। अधिकारी ने बताया कि मुकुंदपुर-1 निवासी रशीदुल का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, हालांकि पुलिस अन्य मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें