दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। विधायक हरीश खन्ना के पार्टी कि टिकट पर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब एक विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं।
शनिवार को रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आम आदमी पार्टी की बैठक के दौरान पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा किया। मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सारी घटना हुई।
बताया जा रहा है कि तरुण यादव नाम के एक युवक ने कार्यक्रम में पहुंचकर आप नेता और पूर्व मंत्री गिरीश सोनी पर उसके मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।
आरोप लगाने वाले युवक तरूण ने मंच पर जाने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और देखते ही देखते वहां धक्का मुक्की होने लगी।