फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Board Result: सौ फीसदी रहा रिजल्ट, दसवीं-बारहवीं में छात्र व छात्राओं ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक

Mon, 06 May 2024 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए हैं। दिल्ली में स्कूलों के सौ फीसदी छात्र पास घोषित किए गए हैं। दसवीं व बारहवीं में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान सौ फीसदी रहा है। 
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट में दिल्ली के स्कूलों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। यहां के स्कूलों के सौ फीसदी छात्र पास घोषित किए गए हैं। दसवीं व बारहवीं में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान सौ फीसदी रहा है। 

विज्ञापन


सीआईएससीई बोर्ड के दिल्ली में दसवीं कक्षा तक दो स्कूल हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। खास बात यह है कि लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान रहा है। इसी तरह से बारहवीं में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट एक समान 100 फीसदी है।

दिल्ली के नतीजों में दसवीं तक दो स्कूलों से कुल 187 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 90 लड़के व 97 लड़कियां शामिल रहीं। वहीं, दिल्ली में बोर्ड का बारहवीं तक एक ही स्कूल है। यहां से कुल 145 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से 70 लड़के व 75 लड़कियां शामिल रहीं। खास बात यह है कि दसवीं की तरह ही इस कक्षा का रिजल्ट भी सौ फीसदी रहा है। कुल 145 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें