फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग गठित, केजरी सरकार हुई सम्मानित

Sun, 17 Jan 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के लिए उठाए गए बेहतर कदमों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली सरकार की ओर से यह पुरस्कार पर्यावरण सचिव सुकेश कुमार जैन ने प्राप्त किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए गए सम विषम फॉर्मूला के लिए दिल्ली सरकार की तारीफ की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फॉर्मूले की सफलता में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सहयोग किया। प्रदूषण में गिरावट के लिए यह बेहतर कदम साबित होगा।

दिल्ली मानवाधिकार आयोग का सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया। आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व न्यायाधीश उमानाथ सिंह को नियुक्त किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गृह विभाग के मंत्री सतेंद्र जैन, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल और नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता के बीच हुई बैठक में दो लोगों के नाम पर सहमति बनी।
विज्ञापन


इसमें उमानाथ सिंह को अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राजमंगल सिंह को सदस्य बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें