फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रितिक ने जीता रिले कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। परिवार से आर्थिक सहयोग न मिलने के बावजूद 17 वर्षीय रितिक ने रिले दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। गौतमपुरी के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र रितिक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

रितिक पढ़ाई के साथ बाजार में दुकान लगाकर काम भी करते हैं। उन्हें बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि रही है। वह रोजाना स्कूल जाने से पहले दौड़ की तैयारी करते हैं। पढ़ाई, काम और खेल के बीच तालमेल बिठाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत से स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है। रितिक का सपना भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन करना है। उनके कोच अमित ने रितिक की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रितिक एक होनहार खिलाड़ी हैं और उनमें आगे बढ़ने की क्षमता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें