फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा के भोलानाथ नगर स्थित बाबू राम जिम्नास्टिक सेंटर में होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की खेल शाखा की ओर से दिल्ली राज्य स्कूल खेल 2026-27 के तहत रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता शुक्रवार से आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता शाहदरा के भोलानाथ नगर स्थित बाबू राम जिम्नास्टिक सेंटर में होगी।
खेल शाखा के अधिकारियों की ओर से जारी निर्देश के अनुसार खिलाड़ियों के नाम निर्धारित फॉर्म में भरकर जमा कराने होंगे। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रवेश फॉर्म संबंधित स्कूल के खेल प्रभारी, संयोजक, सचिव या स्कूल प्रमुख से प्रमाणित होने चाहिए। इन्हें प्रतियोगिता शुरू होने से कम से कम तीन दिन पहले संबंधित खेल प्रभारी के पास जमा कराना होगा। फॉर्म पर स्कूल प्रमुख या संबंधित अधिकारी की मुहर स्पष्ट होनी चाहिए। छात्र की फोटो पर भी मुहर का आधा हिस्सा फोटो और आधा फॉर्म पर होना जरूरी है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को निर्धारित खेल पोशाक में पहुंचना होगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में केवल संबंधित स्कूल के कोच और शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) को प्रवेश मिलेगा। सीमा सैनी को प्रतियोगिता प्रभारी बनाया गया है। उनसे 8447280762 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता से स्कूली खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें