जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजी लॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
डिजिटल कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड
राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर ईसीआई डाट जीओवी डाट इन पर विजिट करें, नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा, अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें, अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।