फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर कार्ड, एक क्लिक में जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 18 Apr 2024 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया को।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू कर रखी है। यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजी लॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन

डिजिटल कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड
राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर ईसीआई डाट जीओवी डाट इन पर विजिट करें, नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा, अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें, अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें