एनसीआर के 4566 इलाकों के सुरक्षित या असुरक्षित होने की जानकारी देने वाले सेफ्टीपिन एप्स को डाउनलोड करना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
अपने स्मार्टफोन में सेफ्टीपिन डाउन लोड करने के लिए यूजर्स को प्ले स्टोर पर जाकर ‘एसएएफईटीआईपीआईएन’ टाइप करना होगा।
उसके बाद आपको इंस्टॉल करने का ऑप्शन दिखेगा। उसे ओके करें। थोड़ी देर बाद सेफ्टीपिन एप्स लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसमें ईमेल आईडी और पासवर्ड के बाद जेंडर व डेट ऑफ बर्थ भी लिखकर समिट करना होगा। ईमेल आईडी पर थोड़ी ही देर में रजिस्ट्रेशन कंफर्म होने का संदेश और लिंक आ जाएगा।
इसे ओके करने के बाद सेफ्टीपिन एप्स ओपन कर सकते हैं। ये ईमेल आईडी आपको अपने फोन पर खोलकर ही ओके करना होगा। एप्स ओपन करने के साथ सामने मेन्यू वॉल दिखेगी। इसमें 9 ऑप्शन होंगे।
यूजर्स माई पोस्ट में अपने अनुभव, सेटिंग में जाने पर पर्सनल इन्फॉर्मेशन कॉलम में सबसे नीचे जाकर ट्रैक सेटिंग को ओपन करें। इसमें पांच मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भरने का ऑप्शन मिलेगा।
इनमें आप क्षेत्र और अपने ऐसे लोगों का नंबर रजिस्टर करें, जो आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। अगर आप मुश्किल में होंगे तो ट्रबुल बटन दबाने पर इन्हीं पांचों लोगों के पास खतरे का संदेश पहुंच जाएगा।