फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर अब तत्काल मिलेगी मदद

Sat, 21 Dec 2013 03:50 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसा होने की स्थिति में अब तत्काल मदद मिल सकेगी। शुक्रवार को औद्योगिक विकास आयुक्त ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस को सात वाहन सौंपते हुए हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर गश्त करने के लिए महकमे को चार इनोवा, दो एंबुलेंस और एक क्रेन दी हैं। इससे 24 घंटे एक्सप्रेसवे की निगरानी होगी। इन सभी वाहनों में जीपीआरएस लगा हुआ है।

इनके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी नोएडा ट्रैफिक सेल के प्रभारी और प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता संदीप चंद्रा को दी गई है। इससे वाहनों की लोकेशन का भी पता रहेगा।
विज्ञापन


आईडीसी ने कहा कि एक्सप्रेसवे को दुर्घटना मुक्त करने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और अगले छह माह में इंटेलीजेंट्स ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू हो जाएगा। जिससे यहां के ट्रैफिक को संभालने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें