पूर्वी दिल्ली। शाहदरा के मंडोली रोड स्थित गली नंबर-5 स्थित जगतपुरी नगर निगम प्राथमिक स्कूल में रविवार को हाउस टैक्स कैंप आयोजित किया गया। जगतपुरी आरडब्ल्यूए के तत्वावधान में आयोजित कैंप में 100 से अधिक लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराया, जिससे विभाग को एक लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। आरडब्ल्यूए महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कैंप का उद्देश्य लोगों को हाउस टैक्स के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुविधा उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में वेद प्रकाश सैनी, विमल गुप्ता, विक्रम मिश्रा, कमल चौहान, मुरारी लाल, सत्य प्रकाश, शेषनाथ और संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद