फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध को किराए पर दिया मकान, मकान मालिक पर मामला दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 12:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-एक हफ्ते पूर्व काठमांडू से आई है संदिग्ध लक्षण वाली महिला, आरएमएल में भर्ती
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिले के बुध विहार इलाके में रविवार शाम एक महिला में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण दिखने की सूचना से अफरा-तफरी फैल गई। पड़ोसियों ने मामले की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस कैट्स एंबुलेंस लेकर महिला के घर पहुंची और उसे ले जाकर आरएमएल अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को लॉकडाउन करा लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला एक सप्ताह पूर्व ही किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। मकान मालिक ने लोकल पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी। बुध विहार थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नेपाल के काठमांडू की रहने वाली 52 वर्षीय महिला रोहिणी सेक्टर-5 स्थित बुध विहार के मकान में एक सप्ताह पूर्व ही किराए पर रहने आई थी। शाम साढ़े चार बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं। सूचना पर पुलिस कैट्स एंबुलेंस के साथ पहुंची और महिला को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन में पता चला कि मकान मालिक परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-4 में रहता है। बुध विहार का मकान उसने कुछ दिन पूर्व ही महिला को किराए पर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें