एक निगम में बड़ी होंगी चुनौतियां
एकीकृत दिल्ली नगर के आयुक्त के रूप में ज्ञानेश भारती के सामने बड़ी चुनौतियां होगी। एकीकरण के बाद दिल्ली नगर निगम की खराब आर्थिक स्थिति तत्काल समाप्त नहीं होगी। ऐसे में इसे सुधारने की बड़ी चुनौती ज्ञानेश भारती को लेनी होगी। इसके अलावा उन पर पूरी दिल्ली में निगम की सोवाओं को सुचारु रूप से पहुंचाने की भी जिम्मेदारी होगी।
वहीं विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार पर निगम के चुनाव से पहले 250 वार्डों का परिसीमन कराने और अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें तय करने की चुनौती होगी। इसके बाद इन्हें निगम का चुनाव संपन्न कराना होगा।