12 लाख तक के मध्यम वर्ग को आयकर से मुक्ति: अमित शाह
सोनिया विहार में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड को हजारों करोड़ की योजनाएं दीं हैं। 12 लाख रुपये सालाना तक की आय वाले मध्यम वर्ग को आयकर से मुक्ति दी गई। वहीं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के जरिए अब गिग वर्कर्स को मुफ्त इलाज मिल सकता है।
दिल्ली में घोटालों की सरकार है: अमित शाह
जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आलीशान सुविधाओं वाला बंगला बनवाया। न सिर्फ 51 करोड़ रुपये का शीश महल बनवाया, बल्कि हजारों करोड़ के घोटाले भी किए। शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, राशन वितरण घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला, बसों में पैनिक बटन का घोटाला, सीसीटीवी घोटाला आदि।
दिल्ली में 3जी की सरकार चल रही है: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक बड़ी लहर देखने के बाद मुस्तफाबाद आया हूं। आप के 52 में से 26 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया क्योंकि उन्हें पता है कि पार्टी दिल्ली में हार रही है। दिल्ली में चल रही सरकार 3जी है। इसका मतलब है कि 'घोटाले वाली सरकार', 'घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार' और 'घपले करने वाली सरकार'..."