फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

Sun, 15 Feb 2015 08:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सहूलियत दी है। होली पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी से दिल्ली तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन सोमवार (16 फरवरी) से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कई ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा। ये ट्रेनें 31 मार्च तक चलेंगी। वाराणसी, उधमपुर और आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज गाजियाबाद में भी रहेंगे।

ट्रेनों का शेड्यूल
वाराणसी-दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। वाराणसी से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


दिल्ली से यह मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर रुकेगी। आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 मार्च से शुरू होगा।

आनंद विहार से यह सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात 9 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन दोपहर में उधमपुर पहुंचेगी। उधमपुर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:35 बजे चलेगी।

यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला और जम्मूतवी स्टेशन समेत कई अन्य स्थानों पर भी रुकेगी। आनंद विहार और नई दिल्ली से लखनऊ के लिए दो ट्रेनों का संचालन होगा।

नई दिल्ली-लखनऊ साप्ताहिक ट्रेन 7 मार्च से प्रत्येक शनिवार शाम 7.25 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सवेरे 4:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। आनंद विहार-लखनऊ साप्ताहिक होली स्पेशल 6 मार्च से प्रत्येक शुक्रवार 7:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें