होली एक ऐसा त्योहार है जो हर वर्ग और जगह के लोगों को आकर्षित करता है। ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिला एक कॉलेज में जहां देसी छात्रों के साथ ही विदेशी बालाएं भी होलियाना मूड में जबरदस्त होली खेलती दिखीं।
विज्ञापन
वूमैंस खजानी पॉलिटेक्निक में विदेशियों के साथ होली खेली गई
2 of 5
बल्लभगढ़ में पॉलटेक्निक में होली मनातें हुए विदेशी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज और अग्रवाल कॉलेज में बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कामरा ने होली के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
3 of 5
बल्लभगढ़ में पॉलटेक्निक में होली मनातें हुए विदेशी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
छात्र छात्राओं ने पंजाबी व हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत कर शांति का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है। त्यौहारों के छिपे महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
4 of 5
बल्लभगढ़ में पॉलटेक्निक में होली मनातें हुए विदेशी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
समन्वय परिवार ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर सुमनबाला मौजूद रही। कलाकारों ने इस दौरान ब्रज की होली पर भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर हरिद्धार भारत माता मंदिर के ललिता नंद गिरि, मैनेजिंग ट्रस्टी केसी वागा, महेश वागा, वसंत भाटिया, मनोज डाबर, आरके गुलाटी, सुंदर गाबा, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बल्लभगढ़ में पॉलटेक्निक में होली मनातें हुए विदेशी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक स्थित वूमैंस खजानी पॉलिटेक्निक में विदेशियों के साथ होली खेली गई। इस दौरान फेस कलरिंग, प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाग लगाकर होली पर्व मनाया गया। छात्राओं ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया। केंद्र निदेशक मीनाक्षी अरोड़ा ने फ्रांस से आए लोगों का स्वागत किया।