फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए एर्चआईवी पॉजिटिव पुरुष की तलाश

Sat, 06 Dec 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) के रजिस्टर में एक महिला के लिए पति तलाशा जा रहा है। महिला खुद एचआईवी पॉजिटिव है और वह शादी के लिए पुरुष ढूंढ रही है। अमर उजाला ने 30 नवंबर को अस्पताल में मैरिज रजिस्ट्रेशन की खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


आईसीटीसी की काउंसलर सुमन ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव एक महिला शादी करना चाहती है। महिला का एक बच्चा भी है, जो कि एचआईवी पॉजिटिव है। महिला की उम्र करीब 26 वर्ष है। उसके पति का निधन हो चुका है, जिसके बाद वह फिर शादी करना चाहती है।

सुमन ने बताया कि ऐसा एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति जो महिला और उसके बच्चे को स्वीकार करने के लिए तैयार होगा, उसकी जानकारी महिला को दे दी जाएगी। दोनों का अस्पताल में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अस्पताल के इस प्रयास से संभव है कि महिला का घर एक बार फिर बस जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें