जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में पहली बार हिंदू विद्यार्थी सेना भी मैदान में होगी। विवि कैंपस में नौ फरवरी आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने की घटना से आहत है।
इसी विरोध के चलते सेना ने देशविरोधी ताकतों को भारत माता की जय के साथ देशभक्ति का संदेश देने के लिए छात्रसंघ चुनाव में चार सेंट्रल पदों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। हालांकि पिछले चुनाव में संगठन को एक स्कूल काउंसलर पद की सीट मिली थी।
हिंदू विद्यार्थी सेना देशविरोधी नारे लगाने की घटना के बाद से जेएनयू कैंपस में लगातार सक्रिय है और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर रही है।