फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हिंदू सेना ने बाबर रोड पर 'अयोध्या मार्ग' का लगाया स्टीकर, काफी समय से नाम बदलने की उठा रहे मांग

Sat, 20 Jan 2024 10:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबर रोड के बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबर रोड रोड की पट्टिका पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर चिपका दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्टीकर को हटा दिया। हिंदू सेना काफी समय से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग उठा रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का पोस्टर चिपका दिया गया। एनडीएमसी के द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड पर हिंदू सेना ने यह पोस्टर लगाया। उसकी जिम्मेदारी हिंदू सेना ने ली। 

हिंदू सेना की तरफ से कहा गया है कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि बाबर रोड का नाम बदला जाए और यह किसी महापुरुष के नाम पर रखा जाए। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। ऐसे में दिल्ली में बाबर रोड का क्या काम ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें