फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई बनीं किरण बेदी तो केजरीवाल को बनाया अंग्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
किरण बेदी जब से भाजपा में शामिल हु्ई हैं और उसके बाद सीएम पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद से पार्टी में उन्हें लेकर जमकर गुटबाजी और हंगामा हो रहा है। लेकिन बुधवार शाम को हिंदू रक्षा दल किरण बेदी के समर्थन में उतर आया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार शाम हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय के बाहर बेदी के समर्थन में जमकर नारे तो लगाए ही साथ ही एक पोस्टर भी लहराया जिसमें किरण बेदी को रानी लक्ष्मीबाई के रूप में दिखाया गया है। यही नहीं इस पोस्टर में केजरीवाल को अंग्रेज के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

किरण बेदी के लिए नारेबाजी करते हुए हिंदू रक्षा दल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की। केजरीवाल के विरोध में आवाज उठाते हुए खूब भला बुरा भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस की तारीफ के बाद समर्थन

गौरतलब है कि किरण बेदी ने बुधवार को ही आरएसएस को एक राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए कहा ‌है कि उसने देश को एक साथ बांधे रखने का काम किया है। बेदी के इसी बयान के बाद ही हिंदू रक्षा दल उनके समर्थन में उतर आई है और उन्हें रानी लक्ष्मीबाई के रूप में पोस्टर में पेश किया है।

बता दें कि दिल्ली में 7 फरवरी को मतदान होने हैं और 10 फरवरी को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में कांटे की टक्कर है। पिछले चुनावों के हाल देखते हुए बीजेपी ने इस बार केजरीवाल से लोहा लेने के लिए उनकी ही पूर्व साथी किरण बेदी को मैदान में उतारा है।

माना जा रहा है कि आईपीएस ऑफिसर रहते हुए बेदी द्वारा किए गए काम और उनकी साफ-सुथरी छवि देखकर ही बीजेपी ने बेदी को अपना सीएम पद का उम्मीदवार चुना है जो केजरीवाल के समकक्ष व्यक्तित्व की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें