फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: जेएनयू में खुलेगा हिंदू, जैन और बौद्ध अध्ययन केंद्र, विश्वविद्यालय की ओर से नोटिफिकेशन हुआ जारी

Fri, 12 Jul 2024 12:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जेएनयू में अब हिंदू अध्ययन केंद्र, बौद्ध अध्ययन केंद्र और जैन अध्ययन केंद्र खोला जाएगा। 29 मई को एक्जीक्यूटिव काउंसिल की मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ था। अब इस पर जेएनयू ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र अब हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की पढ़ाई और अध्ययन भी करेंगे। विश्वविद्यालय ने हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र खोलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


जेएनयू प्रशासन ने शुक्रवार को तीन नए सेंटर खोलने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक, स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज के तहत यह तीनों सेंटर खोलने का फैसला लिया गया है। यह सेंटर फाॅर हिंदू स्ट्डीज, सेंटर फॉर बुद्धि्स्ट स्ट्डीज और सेंटर फॉर जैन स्ट्डीज होंगे। 

जेएनयू कार्यकारी परिषद की 29 मई की आयोजित बैठक में तीन नए केंद्र स्थापित करने के फैसले को मंजूरी दी गई थी।इसके अलावा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) और भारतीय ज्ञान प्रणाली के कार्यान्वयन के बारे में अधिक जानने और सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें