फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 7 से 10 बजे तक हिंडन बैराज रोड जाने से बचें

Fri, 05 Jun 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन बैराज रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से पुलिस अधिकारी भी परेशान हो गए। पुलिस अधिकारियों ने अब सुबह 7 बजे से 10 बजे तक इस रोड पर डायवर्जन प्लान लागू किया है।
विज्ञापन


सीआईएसएफ कट या वसुंधरा से गाजियाबाद आने वाले वाहन इस पीक टाइम में बैराज रोड से नहीं जाएंगे। ऐसे में उन्हें वसुंधरा से मोहननगर चौराहे होकर गाजियाबाद जाना होगा।

साथ ही हापुड़ चुंगी से हरसांव पुलिस लाइन होते हुए एनएच-24 तक रोडवेज, प्राइवेट बसों और मालवाहक वाहनों के आवागमन पर भी अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।

दरअसल, सुबह 7 से 10 बजे तक गाजियाबाद से नोएडा, दिल्ली जाने वालों की हिंडन बैराज रोड पर जबरदस्त भीड़ रहती है। इसी दौरान वसुंधरा की ओर से आने वाले वाहनों की वजह से बैराज के पास संकरी सड़क पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में वाहन चालकों के साथ-साथ पुलिस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने न जाने देने का प्लान बनाया है। इस रास्ते पर इन तीन घंटों में सिर्फ गाजियाबाद से हिंडन बैराज के रास्ते वसुंधरा की ओर जाने वाले वाहन चालक ही सफर कर सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने हिंडन बैराज पर सुबह के वक्त लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। वसुंधरा से गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह मोहन नगर चौराहे से होकर ही गाजियाबाद आएं।

एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि हिंडन बैराज पर रास्ता संकरा होने के कारण यहां रोजाना जाम लगता है। ऐसे में प्लान बनाया गया है कि वसुंधरा से हिंडन बैराज के रास्ते गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहन चालकों को इस रास्ते के बजाय वसुंधरा चौराहे से मोहन नगर होते हुए गाजियाबाद भेजा जाए।

यह प्लान शनिवार सुबह से लागू होगा। रात के वक्त भी इसी तरफ एक लेन ट्रैफिक चलाने का प्लान बनाया था, लेकिन रात के वक्त गाजियाबाद से हिंडन बैराज के रास्ते वसुंधरा जाने वाले वाहन चालकों की संख्या कम होती है। अब सिर्फ सुबह के वक्त ही डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की अपील
हिंडन बैराज की ओर जाने वाले वाहन चालक नए पुल का इस्तेमाल करें
गलत दिशा में न चलाएं वाहन
बैराज के पास एक लेन में चलें, वाहन को ओवरटेक न करें
जाम से बचने के लिए वसुंधरा से वाया मोहन नगर गाजियाबाद जाएं
बैराज रोड पर वाहनों की गति ज्यादा तेज न करें
..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें