फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रफ्तार के तहत रेलवे ने हाई स्पीड इंजन किया तैयार, ये होगी स्पीड

Tue, 13 Aug 2019 09:28 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मिशन रफ्तार के तहत अब रेलवे हाई स्पीड इंजन भी तैयार कर रहा है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में ये इंजन बेहद मददगार होंगे। पहली बार 24 कोच की ट्रेन को अकेले दम पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाले इंजन का ट्रायल रन भी शुरू हो गया है। लोको पॉयलट ने 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रायल कर रहे है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वंदे भारत के कोच बनाने वाली फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलिंडर तो उड़ गए चिथड़े

ट्रेनों की रफ्तार अब बढ़ने वाली है। चितरंजन लोकोमोटिव वर्कस के इंजीनियरों ने ऐसा इंजन तैयार किया है जो 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। यह इंजन 24 कोच की ट्रेन को 160 किलोमीटर की रफ्तार से पटरी पर दौड़ा सकता है। मौजूदा समय में अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाला इंजन रेलवे के बेड़े में है। सोमवार को कोटा रेल मंडल में इस इंजन का ट्रायल किया गया। मेक इन इंडिया मॉडल पर तैयार इंजन का डिजाइन भी चितरंजन लोकोमोटिव वक्र्स ने बनाया है। इंजीनियरों ने इस इंजन के गेयर में बदलावा के साथ वजन 14 टन तक कम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियम ट्रेनों को रफ्तार देगा हाई स्पीड इंजन

इस तरह के इंजन का इस्तेमाल रेलवे पहले फेज में प्रीमियम ट्रेनों में करेगा। राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, तेजस ट्रेन को इस तरह से और अधिक गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रेलसे दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता रूट पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की कवायद में है। डबल इंजन लगाकर स्पीड बढ़ाने की जरूरत अब रेलवे को नहीं होगी। केंद्र सरकार ने करीब 13,000 करोड़ रुपये भी इस योजना के लिए मंजूर किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें