फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज रफ्तार हवा से मिली सांसों को राहत, गुरुग्राम में सबसे साफ रही हवा

Sun, 24 Nov 2019 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव करती ईडीएमसी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिनभर चली तेज रफ्तार हवा से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार आया, हालांकि सभी जगह वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में है। अगले दो दिनों तक वायु प्रदूषण इसी स्तर के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


हवा की रफ्तार और तेज हुई तो और सुधार की उम्मीद है। एनसीआर में गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 172 दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद का 215 रहा। 

राजधानी में पिछले एक सप्ताह के दौरान चार दिनों (20-23 नवंबर) तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव और हवा की रफ्तार से प्रदूषक तत्व, बिखर गए। 
विज्ञापन


इस दौरान पराली जलाने की घटनाएं भी पहले से कम हुईं। दिल्ली में 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 रहा, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 357 था। यानि 24 घंटे के दौरान 72 अंकों की कमी आई। 23 नवंबर को सूचकांक 312 की तुलना में रविवार शाम चार बजे 234 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कहां कितना एक्यूआई
गाजियाबाद 240
दिल्ली      234
ग्रेटर नोएडा 226
नोएडा    225
फरीदाबाद 215
गुरुग्राम   172

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें