फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम पर फैसले को लेकर दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में हाईअलर्ट, हर हरकत पर पुलिस की नजर

Wed, 25 Apr 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप के आरोपी आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। आसराम पर फैसले को लेकर दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में हाईअलर्ट है। फैसले को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जोधपुर जेल में बंद आसाराम पर कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसको लेकर दिल्ली के अलावा, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई राज्यों में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि आसाराम के समर्थक राम रहीम वाले हालात पैदा ना कर दें। आसाराम बापू के आश्रमों व आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के जवान हर हालात पर नजर रखे हुए हैं। 

एक जगह भीड़ एकत्रित होते ही तुरंत एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारी यूपी व हरियाणा पुलिस से संपर्क बनाए हुए है। आशंका जताई जा रही है कि अगर आसाराम को दोषी ठहराया जाता है तो उनके समर्थक दिल्ली के बॉर्डर एरिया में हंगामा या विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसाराम मामले में फैसले को लेकर पुलिस सतर्क

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आश्रमों के पास लोकल थाना पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई हैं। ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि दिल्ली-एनसीआर में आसाराम के आश्रमों में उनके समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो रहे हैं। 

इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। दिल्ली में करोल बाग, रिज रोड, रजोकरी, पालम, सीलमपुर और बदरपुर में आसाराम के आश्रम हैं। 

आसाराम पर फैसले के मद्देनजर हरियाणा पुलिस भी सतर्क है। गृह मंत्रालय की हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर जारी एडवाइजरी पर डीजीपी बीएस संधू ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी पुलिस आयुक्तों, आईजी व एसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 

प्रदेश में किसी भी तरह के उपद्रव को रोकने के लिए एहतियात बरती जाएगी। हालांकि हरियाणा में आसाराम के ज्यादा आश्रम नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें