फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छुपाकर दो युवतियों से रचाई शादी, पहली पत्नी से दो बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के एक मुस्लिम शख्स ने धर्म छुपाकर पश्चिमी बंगाल की युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी कर ली। 8 माह की गर्भवती होने पर युवती को इस बात पता चला तो उसके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


यही नहीं, आरोपी ने कानपुर जिले की एक युवती को इसी तरह प्रेम जाल में फंसाकर शादी की थी, जिससे दो बेटियां पैदा हुईं। कानपुर की युवती से अलगाव के बाद वह काफी समय से नोएडा में रह रहा था।

सेक्टर-49 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

पति का नाम राहुल नहीं बल्कि जहीर हसन था

थाना पुलिस के अनुसार, पश्चिमी बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना के गोश्का थाना क्षेत्र निवासी सीमा सेक्टर- 48 में मां के साथ रहती थी। वह अक्सर बरौला में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले शख्स के पास मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी।

उसी दौरान दुकानदार ने सीमा को अपना नाम राहुल बताया और उससे दोस्ती कर ली। सीमा को उसने प्रेम जाल में फंसा लिया और मई 2014 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों नोएडा में रहने लगे।

सीमा जब आठ माह की गर्भवती हुई तो उसे पता चला कि पति का नाम राहुल नहीं बल्कि जहीर हसन पुत्र गुलाब हसन है।

डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया

वह गोरखपुर जिले के गांव पिपरिया का रहने वाला है। 3 अगस्त 2015 को सीमा ने पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद मां- बेटी को आरोपी धमकी देने लगा। डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

वह किसी तरह 11 जनवरी को पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जहीर ने उसे ही नहीं बल्कि कानपुर के बिराहना रोड निवासी काम लवरिता कपूर से भी पहली शादी धर्म छुपाकर की थी।

उससे दो बेटियां पैदा हुईं। लवरिता से अलगाव होने के बाद वह नोएडा रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उसने कानपुर की युवती से पूर्व में शादी की थी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका फर्जी पहचान पत्र शाजदा नाम से तैयार कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने पहचान पत्र कहां से और कैसे बनवाया।

आरोपी का कहना है कि उसने कानपुर की युवती से पूर्व में शादी की थी, लेकिन उससे अलगाव हो गया। शाजदा उसकी दूसरी पत्नी है। उसने धर्म छुपाकर या नाम बदलकर शादी नहीं की है।

एसएसपी के मुताबिक आरोपी शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें