फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ लगा एक करोड़ का माल: अफगानिस्तान से मणिपुर होकर भारत में आ रही है हेरोइन, अफगानी गिरफ्तार; रजा ने उगले राज

Fri, 26 Jul 2024 07:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने खुलासा किया है कि अपने पेट में छिपाकर कैप्सूल के रूप में लाता था। वह पिछले सात-आठ वर्षों से भारत आ रहा है और कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। 
विज्ञापन
दिल्ली में पकड़ा गया अफगानी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अफगानिस्तान आधारित अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ कर एक अफगानी नागरिक हसन रेजा उर्फ हाजी हामिद को गिरफ्तार किया है। अफगानिस्तान से मणिपुर होकर हेरोइन भारत के अन्य हिस्सों खासकर दिल्ली आ रही है। इसके कब्जे से 512 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत बताई जा रही है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एएनटीएफ ने दिल्ली में सक्रिय ड्रग तस्करों/सप्लायरों के खिलाफ अभियान जारी चला रखा था। टीम में तैनात एसआई विकासदीप को गुप्त सूचना मिली कि अफगानी नागरिक हसन रजा उर्फ हाजी हामिद नामक एक मादक पदार्थ तस्कर ड्रग पेडलर हेरोइन की ड्रग तस्करी में लिप्त है। वह अपने एक रिसीवर को भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप देने के लिए रात 9.00 बजे से 9.30 बजे के बीच संत कंवर राम मंदिर, जल विहार रोड, लाजपत नगर, दिल्ली के पास आएगा।

एसीपी/एजीएस नरेश कुमार, एसीपी/एएनटीएफ प्रभात सिन्हा और इंस्पेक्टर राकेश दुहन के नेतृत्व में एसआई विशन कुमार, विकासदीप, हवलदार नरेश, सिकंदर, रवि और उमा चौधरी की पुलिस टीम ने उक्त जगह पर घेराबंदी की। इस टीम ने काबुल, अफगानिस्तान निवासी आरोपी हसन रजा उर्फ हाजी हामिद (43) को गिरफ्तार कर लिया। वह लाजपत नगर में रह रहा था।

आरोपी ने खुलासा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा है और वह अफगानिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन खरीदता था और इसे भारत में अपने रिसीवर्स को बेचता था।
विज्ञापन

अपने पेट में छिपाकर लाता था
आरोपी ने खुलासा किया है कि अपने पेट में छिपाकर कैप्सूल के रूप में लाता था। वह पिछले सात-आठ वर्षों से भारत आ रहा है और कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के मादक पदार्थों की तस्करी की पूरी श्रृंखला का पता लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें