फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान हैं तो डायल करें ये नंबर

Thu, 07 Aug 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में रात में अब बिजली कटौती होने पर विभाग को कोसने की जगह फोन घुमाएं। आपकी कॉल के कुछ मिनट बाद ही संबंधित क्षेत्र अधिकारी फाल्ट सही कराने के साथ ही बिजली आपूर्ति सुचारू कराएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए सभी आपरेशन सर्कल मुख्यालयों में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे खुली रहेगी। यहां आने वाली शिकायतों की निगरानी की जिम्मेदारी विभाग के उपमंडल अधिकारियों को दी गई है। बुधवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ये फैसला लिया है।

सौजन्य डेस्क की हुई स्थापना:
विभागीय सूत्रों का कहना है कि नये कनेक्शन ले रहे उपभोक्ताओं की मदद के लिए सभी उपमंडल कार्यालयों में ‘सौजन्य डेस्क’ का गठन किया गया है। यहां उपभोक्ताओं के लिए उपमंडल अधिकारी के हस्ताक्षरित व क्रमांकित प्रार्थना व सहमति फार्म मुफ्त उपलब्ध करवाएं जाएंगे। कनेक्शन के लिए अब यही फार्म मान्य होंगे। एजेंटों द्वारा दिए जाने वाले फार्म मान्य नहीं होंगे। इतना ही नहीं कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फार्म की भी सुविधा उपभोक्ताओं को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें