फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट फैक्ट्री में लगी आग, महिला झुलसी

Thu, 28 Jan 2016 02:08 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास हेलमेट फैक्ट्री में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर और छत से कूद कर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मशक्कत कर दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


फैक्ट्री में कार्यरत एक महिला झुलस गई, उसे अस्पताल ले जाया गया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड जांच में जुटी है।
विज्ञापन


वैशाली निवासी अशोक कुमार लोनी रेलवे स्टेशन के पास हेलमेट फैक्ट्री चलाते हैं। उनके मुताबिक, बुधवार शाम पौने छह बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

रात आठ बजे तक फायर ब्रिगेड कर्मी काबू पा सके। फायर अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, अभी जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें