फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घर पर ही बनाकर रखा बंधक, आधे घंटे तक चलाईं गोलियां

Wed, 13 Jan 2016 04:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस-3 थाना अंतर्गत बहलोलपुर में दबंगों ने केबल ऑपरेटर को अपने ही घर में चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। जब ऑपरेटर को छुड़ाने उसके साथी वहां पहुंचे तो दबंगों ने करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर तीन आरोपी फरार हो गए जबकि पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में ही सफल रही। मामले में हत्या के प्रयास, दहशत फैलाने आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, केबल ऑपरेटर बलराम सोमवार शाम करीब सात बजे बहलोलपुर में जिले सिंह के घर सेट टॉप बॉक्स लगाने गया था। पुलिस को दी शिकायत में बलराम ने आरोप लगाया है कि जब बलराम ने रुपये मांगे तो जिले सिंह ने इंकार कर दिया। बलराम सेट टॉप बॉक्स वापस निकालने लगा तो जिले सिंह ने पहले उसे थप्पड़ जड़ा और भाई सुमित व दो अन्य के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जिले सिंह ने उसे जबरन दूसरे कमरे में ले गया और बंधक बना लिया। रात करीब 11 बजे बलराम ने मोबाइल से ऑफिस में साथियों से संपर्क किया। ऑफिस के कुछ लोग उसे छुड़ाने लिए पहुंचे तो जिले सिंह उसके भाई और दोनों साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। ऑपरेटर को छुड़ाने आए लोग बाल-बाल बच गए। गोलियां चलतीं रहीं और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को मिली और फेस-3 पुलिस मौके पर पहुंची जहां से जिले सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाकी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें