फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ा इंजीनियर, नहीं लुटने दी कार

Wed, 13 Jan 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ओमेगा-2 में सोमवार रात दो बदमाशों ने इंजीनियर से कार लूटने का प्रयास किया। तमंचा दिखाने के बाद भी इंजीनियर ने बदमाशों से भिड़ गया।
विज्ञापन


उसने कार की चाबी छीनने नहीं दी। खुद को घिरता देख लुटेरों ने तमंचे की बट से इंजीनियर का सिर फोड़ दिया। निजी अस्पताल में इलाज के बाद इंजीनियर ने कासना कोतवाली में शिकायत दी। हालांकि, पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

ओमेगा सेक्टर-2 निवासी अरविंद सिंह निजी कंपनी में इंजीनियर है। सोमवार रात 9:30 बजे वह दोस्त की इटियोस कार में सवार होकर सेक्टर से कुछ सामान खरीदने गया था। वापसी में बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवा ली।
विज्ञापन


अरविंद ने जैसे ही शीशा नीचे किया एक लुटेरे ने कार की चाबी निकालने की कोशिश और दूसरे ने उन्हें कार से बाहर खींचना चाहा। अरविंद ने हिम्मत दिखाई और चाबी नहीं निकलने दी। कार से बाहर आकर वह बदमाशों से भिड़ गया।

एक बदमाश ने तमंचे की बट से अरविंद के सिर पर वार कर दिया। अरविंद के शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। घायल इंजीनियर कार ड्राइव कर खुद ही यथार्थ अस्पताल पहुंचा। उसके सिर में टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें