फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनडी ने फिर थामी वाहनों की रफ्तार

Wed, 19 Mar 2014 07:16 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर बुधवार को करीब चार घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। डीएनडी फ्लाईओवर पर सड़क की मरम्मत का काम दिन में ही शुरू कर दिया गया। जिसके चलते ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


डीएनडी फ्लाईओवर पर रि-सरफेसिंग के नाम पर कभी भी यातायात बाधित कर दिया जाता है। बुधवार को एक बार फिर इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि डीएनडी फ्लाईवे प्रबंधन ने मरम्मत से पहले किसी तरह की सूचना ट्रैफिक पुलिस को नहीं दी थी।

Live Update: 19 मार्च के दिन भर की घटनाएं

रात में वाहनों का दबाव कम होने पर मरम्मत के काम को अंजाम देना चाहिए था, लेकिन डीएनडी प्रबंधन ने दिन में ही लोगों की परेशानी को बढ़ाकर रख दिया। सुबह करीब 11 बजे डीएनडी फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले आधे रास्ते पर ट्रैफिक संचालन रोक दिया गया।
विज्ञापन


केवल एक ही लेन को खुला रखा गया। फ्लाईओवर पर जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लिंक रोड पर लग गई। इसके चलते महामाया फ्लाईओवर की ओर से मयूर विहार की तरफ जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए।

हालात बिगड़ते देख ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी फ्लाईओवर के लूप को पूरी तरह से बंद करा दिया और दिल्ली जाने वाले वाहनों को मयूर विहार की तरफ डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद भी ट्रैफिक का भारी दबाव लिंक रोड पर बना रहा।

जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सेक्टर 15ए के दोनों ही कट बंद कराने पड़े, ताकि वाहनों का फ्लो बना रहे। दोपहर करीब तीन बजे तक दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें