फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फुट नीचे गिरी कार, नहीं बचा कोई पुर्जा

Wed, 19 Mar 2014 07:13 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना-तावड़ू मार्ग पर घाटी में तेज गति से आ रही कार करीब 60 फुट गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि बुधवार की दोपहर सोहना से तावड़ू जाने वाले क्रम में तेज गति के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। कार चालक ने अस्पताल पहुंचे से पूर्व ही दम तोड़ दिया।

कार चालक की पहचान बंधवाड़ी निवासी कमल के रूप में हुई है, जो तावडू़ की तरफ से सोहना आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शी सोहना निवासी राजेंद्र ने बताया कि हरियाणा टूरिज्म विभाग का बारबेट कांपलैक्स के मेन गेट से पहले ही मोड़ पर कार तेज गति से खाई में कूद गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैंटर के आगे आकर गई मासूम की जान

कार ने खाई में जाते समय दर्जनों बार पलटी मारी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक कमल कार के अंदर साथ ही लुढकता रहा। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें लग गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक कमल को बाहर निकाला। उस समय कमल की सांसे चल रही थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कार चालक कमल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान हुई है।
विज्ञापन


उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कमल टैक्सी की कार चलाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें