फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन ही नहीं रातें भी गर्म: दिल्ली-NCR में सूरज के तेवर तल्ख, पारा 44°C के पार; चार दिन लू का यलो अलर्ट

Thu, 13 Jun 2024 08:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी व आंधी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में भीषण गर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ रातें भी गर्म होने से लोग परेशान हैं। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल, गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 14-15 जून के लिए गर्मी व लू का ऑरेंज अलर्ट व 16 से 19 जून तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मानक केंद्र सफदरजंग पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 व न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में 46.3, पालम में 45.8 व लोदी रोड में पारा 45.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा, जबकि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सबसे अधिक नजफगढ़ में तापमान 47.7 डिग्री दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

बूंदाबांदी व आंधी के आसार
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी व आंधी के भी आसार हैं। हालांकि, इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। दिनभर लू की स्थिति रहेगी। 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है। 19 जून तक तापमान 44 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें