दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार को मनीष सिसोदिया और गोपाल राय पर अदालत की अवमानना किए जाने वाले मामले की सुनवाई टल गई। पूरे मामले में ये दोनों ही आप नेता घिरते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पर भ्रटाचार का आरोप लगाने वाले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को जब न्यायालय ने जेल भेजने का फैसला सुनाया था तब इन दोनों ने कोर्ट पर टिप्पणी की थी।
उसके बाद दिल्ली के एक वकील एडवोकेट पंकज मेंडिरत्ता ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर इन दोनों पर न्ययालय की अवमानना करने का आरोप लगाया था। जिस पर सुनवाई करते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने सिसोदिया और राय को नाटिस जारी की थी।