फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगलवार को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन, काली पट्टी बांधकर होगा सांकेतिक विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में रविवार को सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय रोहतक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई।

बैठक में हरियाणा नर्सिंग एसोसिएशन, फार्मेसी एसोसिएशन, रेडियोग्राफर एसोसिएशन और लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। एमपीएचडब्ल्यू संगठन की ओर से प्रदेश प्रतिनिधि ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता तालमेल समिति के जिला प्रधान सिरसा ने की। सभी संगठनों ने निर्णय लिया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया जाएगा। यह ज्ञापन मंगलवार को मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के ओएसडी सुधांशु गौतम, स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग एवं महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं को सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद उसी दिन सभी स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे और 2 से 3 घंटे का सांकेतिक हड़ताल करेंगे। अगर सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सभी संगठन संयुक्त बैठक कर आंदोलन की रणनीति और चरणबद्ध कार्यक्रम घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से मिले सुझावों और आपत्तियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सभी संगठनों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने और जरूरत पड़ने पर संयुक्त आंदोलन चलाने का संकल्प लिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार किसी भी पॉलिसी को बनाने में कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी साथ ले, ताकि उनकी समस्याओं को भी पॉलिसी बनाने के दौरान ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें