फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेंगू वायरस के सीरोटाइप की पहचान करेगा स्वास्थ्य विभाग, मच्छरों की निगरानी और नियंत्रण के लिए तैनात हों

Sun, 16 Jul 2023 10:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

 रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इनसे निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद डेंगू पर रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार प्रयोगशालाओं में डेंगू वायरस के सीरोटाइप का निर्धारण करेगी। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर मच्छरों की निगरानी और नियंत्रण के लिए ड्रोन तैनात किए जाएंगे। इससे डेंगू सहित मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी। सरकार ने डेंगू सहित मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मेगा एक्शन प्लान तैयार किया है। रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इनसे निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद डेंगू पर रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

इसके अलावा डोमिस्टक ब्रीडिंग चेकर (डीबीसी) और उनके पर्यवेक्षकों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए एक रोस्टर तैयार किया जाएगा। रोस्टर में सहायक से लेकर कार्यकारी आयुक्त, अधीक्षण, मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। ये अधिकारी डीबीसी द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करेंगे और लार्वा नियंत्रण के लिए जरूरी उपायों को लागू करना सुनिश्चित करेंगे। डीबीसी घर-घर जांच होने के बाद मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) रैंडम सर्वे करेंगे। वह स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा बनाए गए ग्रुप में घरों की तस्वीरें अपलोड करेंगे।


करेंगे ड्रोन तैनात, जागरूकता संदेश भी

दिल्ली नगर निगम आयुक्त को निर्माण स्थलों, नर्सरी और खाली घरों की छतों पर लार्वा की निगरानी और नियंत्रण के लिए ड्रोन तैनात करने का निर्देश दिया गया। मेट्रो में जागरूकता के लिए संदेश चलाए जाएंगे। साथ ही अस्पतालों में सार्वजनिक प्रणाली के माध्यम से डेंगू से बचाव के लिए अभियान चलाने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस की मदद से बाजार में अभियान चलाया जाएगा। एमसीडी की 311 एप को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन

कोविड हेल्पलाइन पर डेंगू का उपचार

डीजीएचएस के कंट्रोल रूम से अस्पतालों के साथ डेंगू की जांच करने वाले मोहल्ला क्लीनिकों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही कोविड महामारी के दौरान इस्तेमाल किए गए मौजूदा 1031 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग अब डेंगू के इलाज की सुविधा के लिए किया जाएगा।

 

बच्चे पहने फुल बाजू के कपड़े
बच्चों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों को डेंगू होमवर्क कार्ड प्रदान किए जाएंगे। छात्रों को नवंबर 2023 तक पूरी आस्तीन वाली स्कूल ड्रेस पहनने को कहा गया है।

तत्काल हो कार्रवाई
दिल्ली पुलिस को मालखाने में मच्छरों के लार्वा को रोकने, मच्छर नियंत्रण उपायों को करने को कहा गया है। डीबीसी कर्मचारी पुलिस स्टेशनों और सरकारी भवनों का भी निरीक्षण करेंगे। डेंगू की रोकथाम और लार्वा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें