फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले समय पर नहीं खुले स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 26 Apr 2014 06:29 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से बंद पड़े 17 स्वास्थ्य केंद्र शनिवार को अपने पुराने समय पर खुले। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बदले समय पर केंद्रों को नहीं चलाने पर एक बार फिर स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विवाद पैदा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों का समय दोपहर 12 बजे से  लेकर रात 8 बजे कर दिया गया है। लेकिन शनिवार को सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ओपीडी चली। इसके बाद कर्मचारियों ने केंद्रों को रोज की तरह बंद कर दिया।

सूचना मिलने पर अधिकारियों ने केंद्रों से संपर्क कर उनके प्रमुखों से स्पष्टीकरण मांगा। कर्मचारियों ने बताया कि वे 30 अप्रैल तक पुराने समय पर ही ओपीडी चलाएंगे। इसके बाद कोई निर्णय लेंगे। बदले समय को लेकर 30 अप्रैल को ही चंडीगढ़ में एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के एमडी डॉ. राकेश गुप्ता के साथ बैठक है।
विज्ञापन


एनआरएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने लिखित में बदले समय में सेवाएं देने से मना कर दिया है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

यहां हैं शहरी स्वास्थ्य केंद्र
एतमादपुर, भीम कॉलोनी, सारन, डबुआ कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, शिवदुर्गा विहार, प्रतापगढ़, सेहतपुर, नंगला, हरी विहार, संजय कॉलोनी, भारत कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, मुजेसर, एसजीएम नगर, ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें