पूर्वी दिल्ली। आदर्श रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन रामनगर एक्सटेंशन की छठी वर्षगांठ पर मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 75 लोगों के स्वास्थ्य, 50 की आंखों और 45 के दांतों की जांच की गई। बीपी और शुगर की जांच भी हुई।
मंडोली रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ बजे तक आयोजित शिविर में शाहदरा विधायक जितेंद्र महाजन, एनएफएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार समेत आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लोकेश पांचाल ने इलाके के बीच से गुजर रहे नाले की समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक ने बताया कि नाले को कवर करने की योजना 2014 से है, लेकिन एनजीटी में सुनवाई चल रही है। फेडरेशन अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने श्मशान घाट तक शव ले जाने की परेशानी और अंडरपास न होने का मुद्दा उठाया। ब्यूरो