नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनसीआरटीसी ने 7 और 8 मार्च को आनंद विहार और बेगमपुल नमो भारत स्टेशनों पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य महिला यात्रियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान नमो भारत ट्रेनों के महिला कोच में भी जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।
एनसीआरटीसी के अनुसार, यह पहल दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस पार्टनर डीबी आरआरटीएस इंडिया और महिला स्वास्थ्य से जुड़े संगठन एवरटीन के सहयोग से की गई। इस दौरान स्टेशनों और ट्रेनों में इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। अभियान के तहत महिला यात्रियों को निःशुल्क हाइजीन किट भी वितरित की गईं। एनसीआरटीसी के अनुसार नमो भारत ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।