साइबर सिटी के चकरपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी को अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी लेडी एएसआई मुकेश ने बताया कि राजू मुखिया नाम के युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी के गांव का ही रहने वाला है और किशोरी को लेकर गुड़गांव आया था।