फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली थी अधजली हड्डियां, पत्नी डिंपल की हत्या कर लगाई थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सालभर पहले भैंसरावली गांव में एक बिटोडे़ में मिली अधजली हड्डियों की गुत्थी क्राइम ब्र्रांच बॉर्डर टीम ने सुलझा दी। गांव के ही भगत सिंह उर्फ भोलू ने अपनी पत्नी डिंपल की हत्या करने के बाद बिटोडे़ में शव दबाकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने हड्डियां देखकर पुलिस को सूचित किया था। तबसे पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि तिगांव थाना क्षेत्र के भैंसरावली गांव में 11 नवंबर 2014 को ग्रामीणों ने एक जलते हुए बिटोडे़ में किसी के शव होने की आशंका व्यक्त की थी।
Trending Videos

हड्डियों के अलावा कंगन, चूड़ी आदि भी बरामद हुईं थीं

पुलिस को वहां से कुछ अधजली हड्डियों के अलावा कंगन, चूड़ी आदि भी बरामद हुईं थीं। अनुमान लगाया गया था कि मृतक कोई महिला होगी। हड्डियों को पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेज दिया गया था।

बिना सुराग वाले हत्या के इस केस को सीआईए क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। टीम ने बिटोड़े से मिले जेवर आदि के आधार पर मृतका की खोज शुरू की। आसपास के गांव से गायब हुई महिलाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा की गई।

पता चला कि गांव में रहने वाला भगत सिंह उर्फ भोलू और उसकी पत्नी डिंपल गायब थे। पुलिस और गांव वालों के पास इन दोनों का पता नहीं था क्योंकि यह कुछ दिन पहले ही आकर यहां रहने लगे थे।

पड़ताल करती टीम ने डिंपल के पिता बनवारी लाल को ढूंढ निकाला। बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि डिंपल ने भगत सिंह से प्रेम विवाह किया था, तबसे उसकी बेटी लापता है। पुलिस ने भगत सिंह को नोएडा (यूपी) के एक गांव से पकड़ा।
विज्ञापन

शक था कि डिंपल के पेट में किसी और का बच्चा है

पूछताछ में भगत ने बताया कि उसने दोस्त संदीप के साथ मिलकर 10 नवंबर 2014 की रात डिंपल की गला दबाकर हत्या की थी। सुबूत मिटाने के लिए शव को बिटोड़े में रख कर आग लगा दी थी और नोएडा भाग गया था।

भगत के मुताबिक प्रेम विवाह करने के बाद वह डिंपल के साथ भैंसरावली गांव में रहने लगा। गर्भवती होने पर भगत को आशंका हुई कि डिंपल के पेट में किसी और का बच्चा है। इस पर उसने बहन के साथ मिलकर डिंपल का गर्भपात करवा दिया।

इसकी शिकायत डिंपल ने पुलिस में कर दी। पुलिस ने उसे और बहन को जेल भेज दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने डिंपल की हत्या की। विमल कुमार ने बताया कि भगत को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें